पिथौरागढ़:- भेड़ पालकों को उपलब्ध कराई जाएगी ऑस्ट्रेलिया से मंगाई गई मैरीनो भेड़ों से बनी मेढ़े….. मिलेगा यह लाभ

पिथौरागढ़। जिले में भेड़ पालकों को अब ऑस्ट्रेलिया से मनाई गई मैरीनो भेड़ से तैयार मेढ़ उपलब्ध कराई जाएगी। बता दे कि पिथौरागढ़ ,उत्तरकाशी और चमोली जिले के भेड़ पालकों को यह मेढे उपलब्ध कराई जाएगी और यह योजना भारतीय भेड़ों की नस्ल में सुधार के लिए चलाई जा रही है और इससे उत्तराखंड में उत्पादित होने वाले ऊन की क्वालिटी भी बेहतर होगी। बता दे कि मैरीनो भेड़ जो कि ऑस्ट्रेलिया की है उसे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है और इससे उत्पादित होने वाले ऊन की भारी मांग भी विश्व बाजार में है।

3 वर्ष पूर्व उत्तराखंड में सरकार ने प्रदेश के तीन हिमालयी जनपद पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली में ऑस्ट्रेलिया भेड़ की प्रजाति को बढ़ावा दिए जाने की योजना तैयार की थी और इसके लिए ऑस्ट्रेलिया से मैरीनो आयत की गई थी। मैरीनो प्यूरलाइन और क्रॉस ब्रीड मेढे तैयार कराए गए हैं अब मेढे तैयार चुके हैं जिन्हें स्थानीय भेड़ पालकों को उपलब्ध कराया जाएगा।