पिथौरागढ़- जिले में करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने रखी 50 हजार की इनामी धनराशि

पिथौरागढ़। जिले की पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले दो सगे भाई आरोपियों पर 25- 25 हजार रुपए के हिसाब से 50000 की धनराशि रखी है। जो भी जिले में इन दोनों ठगों को पकड़ेगा उसे पुलिस प्रशासन की तरफ से ₹50000 की इनामी धनराशि दी जाएगी। दरअसल ललित पुनेठा और जगदीश पुनेठा दो सगे भाइयों ने पिछले दिनों शेयर मार्केट के नाम पर जिले में करोड़ों की ठगी की है और इन दोनों के खिलाफ कोतवाली के साथ-साथ जाजरदेवल थाने में भी मुकदमा दर्ज है और यह दोनों ही आरोपी कई दिनों से फरार चल रहे हैं इसलिए एसपी लोकेश्वर सिंह ने इन दोनों पर 50000 की इनामी धनराशि रखी है।