
उत्तराखंड राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में अब जल्द ही मरीजों को कार्निया के ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। बता दें कि अब कार्निया के ऑपरेशन हेतु मरीजों को बाहर नहीं जाना होगा और अस्पताल में जल्द ही यह सेवा शुरू हो जाएगी। गरीबों को इससे काफी फायदा मिलेगा और इस ऑपरेशन की सुविधा उन्हे निशुल्क रूप से दी जाएगी। बता दें कि जिला मुख्यालय में सीमांत सेवा फाउंडेशन का चैरिटेबल हॉस्पिटल शुरू हो गया है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाह डॉ गोपाल कृष्ण ने अस्पताल का शुभारंभ भी कर दिया है। फाउंडेशन के राकेश देवलाल के अनुसार जल्द ही यहां हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीप पंत के प्रयासों से हृदय रोग के उपचार की सुविधा भी मिलने लगेगी और अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉक्टर आदित्य अग्रवाल का कहना है कि फाउंडेशन लोगों को न्यूनतम शुल्क पर बेहतरीन सुविधाएं देने का प्रयास करेगा और सरकारी अस्पताल की दर पर ही लोग पर्ची काटकर अपनी जांच करवा पाएंगे। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड ,ईसीएचएस कार्ड की सुविधा भी मिलेगी।

