
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में अब डाबर इंडिया कंपनी शहद की ब्रांडिंग करेगी। बता दें कि पिथौरागढ़ में उत्पादित शहर की ब्रांडिंग डाबर इंडिया कंपनी द्वारा होगी। उत्पादन हिमालयन शहद के नाम से बाजार में लाया जाएगा और उसके लिए जिले के गंगासेरी गांव में कंपनी ने पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। कंपनी शहद उत्पादन के लिए तकनीकी ज्ञान और विभिन्न सामग्री शहद उत्पादकों को उपलब्ध कराएगी। बता दे कि गंगासेरी और आसपास के 6 गांव को हनी क्लस्टर के रूप में विकसित करने का खाका सहयोगी संस्था कुर्मांचल सेवा समिति द्वारा खींचा गया है और पिथौरागढ़ जिला शहद उत्पादन के क्षेत्र में एक विशेष पहचान रखता है इसलिए यहां उत्पादित होने वाले शहद की ब्रांडिंग अब डाबर कंपनी द्वारा की जाएगी। उत्पादकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जाएगा। डाबर कंपनी के प्रधान वैज्ञानिक सुरेंद्र भगत द्वारा सामुदायिक विकास के लिए देशभर में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई और कहा कि देश के साथ ही दुनिया में ऑर्गेनिक शहद की मांग तेजी से बढ़ रही है इससे उत्पादकों को काफी फायदा भी मिलेगा। बता दे कि उत्पादकों को कंपनी की तरफ से मौन बॉक्स भी वितरित किए गए हैं।

