
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ में अस्थाई मजदूर की मौत पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से हो गई है। बता दे कि 27 वर्षीय मजदूर की मौत से घर में शोक की लहर है परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मजदूर घर का इकलौता कमाऊ सदस्य है और उसके भाई की मौत भी पहले ही हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक मदकोट क्षेत्र के कोटाल गांव निवासी कवीद्र सिंह कुटाल ग्रीफ के निर्माणाधीन सड़क पर आज बुधवार की सुबह काम के लिए जा रहा था और गोरी पुल पार करने के दौरान अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरा जिसकी चपेट में आने से वह गोरी नदी में जा गिरा इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने कवीद्र का शव बरामद किया और परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बता दे कि मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था और मृतक के पीछे पत्नी तथा दो छोटे बच्चे हैं।

