
धारचूला पिथौरागढ़ में दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे ग्राम बालिंग और दुग्तू के बीच आज लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूट गया| सड़क बंद होने के कारण दर्जनों ग्रामीण और प्रसिद्ध पंचाचुली में पर्यटक फंसे रह गए|
ग्लेशियर टूटने से किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है|
जानकारी के मुताबिक कुछ लोग गांव की ओर जा रहे थे| इस दौरान अचानक ऊपरी लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटने लगा| जिसे देखकर सभी ने भागकर अपनी जान बचाई| ग्लेशियर लगभग 20 मीटर के एरिया में आया है| जिसकी सूचना कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दे दी गई है| सड़क 2 दिन बंद रहने की उम्मीद है|

