
उत्तराखंड राज्य के लिए यह काफी गर्व का विषय है कि अलग-अलग क्षेत्र में यहां के लोगों ने खूब नाम कमाया है और आज भी लोग अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं।
पिथौरागढ़ के रहने वाले डॉक्टर धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट जो कि बॉक्सिंग में एशियाई मेडलिस्ट है वह भारतीय दल के बॉक्सिंग के समीक्षक बनकर पेरिस के लिए रवाना हो चुके हैं। धर्मेंद्र बॉक्सिंग में एशियाई मेडलिस्ट होने के साथ ही पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षक भी रहे हैं और यह खेल प्रेमियों तथा बॉक्सिंग के खिलाड़ियों के लिए काफी गर्व का पल है। पेरिस ओलंपिक के भारतीय दल में उन्हें बॉक्सिंग समीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है और वह पेरिस के लिए रवाना भी हो चुके है। धर्मेंद्र मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं और वह काफी होनहार बॉक्सर है। बॉक्सिंग में अंतरराष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में अब तक कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों में वह भारतीय दल में शामिल रहे हैं।

