
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार खाई में गिर गई और इस दौरान दोनों की मौत हो गई। दंपति विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लोहाघाट गए थे और वहां से वापस लौटते समय घाट – पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक योगेश कुमार उम्र 38 वर्ष अपनी पत्नी निधि राज उम्र 26 वर्ष के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए लोहाघाट गए थे और वापस लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे कि उनकी मौत हो गई। जैसे ही खबर मिली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला गया।

