
पिथौरागढ़। आज दिनांक 22 जून 2022 को बुधवार की सुबह पिथौरागढ़ जिले में बंगापानी तहसील के बरम में गोसी नदी के किनारे भूस्खलन में पातों मुनस्यारी निवासी 17 वर्षीय दुर्गेश करतवाल पुत्र पान सिंह की मौत हो गई। दुर्गेश सुबह नहाने के लिए कोसी नदी को जा रहा था तभी जमीन दरकने पर विशाल पत्थर खिसके और दुर्गेश उन पत्थरों के नीचे आकर दब गया दुर्घटना घटने के बाद लोग मौके पर पहुंचे और उसके बाद सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। विशाल बिल्डरों को लोडर मशीन से हटाकर छात्र के शव को निकाला गया।जानकारी के मुताबिक छात्र अभी 12वीं कक्षा का छात्र है और उससे बड़ी उसके घर में दो बहने भी हैं। दुर्गेश अपने घर का इकलौता पुत्र था और इस समय दुर्गेश के घर पर मातम का माहौल है।
