
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां 15 वर्षीय नाबालिक नगर के पुनर्वास केंद्र से लापता हो गई हैं उसके लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाबालिग की खोजबीन के लिए तमाम टीमें गठित कर ली है और टीम द्वारा नाबालिक की खोज की जा रही है। नगर में स्थित पुनर्वास केंद्र से एक बालिका लापता हो गई। रात में बालिका केंद्र में ही थी लेकिन सुबह अचानक लापता हो गई इस तरह लापता होने के चलते केंद्र संचालकों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही खोजबीन शुरू की मगर उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक लापता हुई बालिका नेपाल मूल की हैं और उसे कुछ समय पहले ही केंद्र में लाया गया था काफी मशक्कत करने के बाद उसके घर का पता लगा था। पुलिस और प्रशासन के सहयोग से उसके घरवालों को उसकी सूचना दी गई मगर घरवालों के पिथौरागढ़ पहुंचने से पहले ही वह लापता हो गई।

