
पिथौरागढ़। जिले के अंतर्गत पुलिस ने यातायात नियंत्रण अभियान के तहत वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे जिस पर पुलिस को यह कार्यवाही करनी पड़ी। पुलिस की कार्यवाही के कारण नगर में हड़कंप मच गया। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस द्वारा नगर में यातायात नियंत्रण अभियान चलाया गया और इस अभियान के अंतर्गत जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया उसके खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में पिथौरागढ़ पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे योगेंद्र सिंह, भूपेंद्र चंद्र, सुनील दत्त जोशी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा जाजरदेवल थाना पुलिस के थाना अध्यक्ष हरीश पुरी के नेतृत्व में अमित शर्मा, हिमांशु राज, चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार किया गया तथा थानाध्यक्ष कनालीछीना जावेद हसन ने हिमांशु कार्की और गंगोलीहाट के थाना अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने राजन सिंह को गिरफ्तार किया तथा इन सभी के वाहनों को सीज कर दिया गया है और डीएल के निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।

