पेटशाल हादसा अपडेट -: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा| अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में पेटशाल दलबैंड (लोकुडियार) के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है| स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक और बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की वहीं पर मौत हो गई| युवक ने अपनी अंतिम सांसे लेने से पहले कहा कि उसके घर में कुछ न बताएं| बाइक सवार दोनों युवक ताकुला बसोली के बताए जा रहे हैं| जबकि, बुलेरो का चालक पुनवानौला का है| जिसे अभी बेस अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है| जिसकी स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है| बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो चुकी है| एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| जबकि, बाइक सवार दूसरे व्यक्ति की मौत अल्मोड़ा बेस अस्पताल में उपचार के दौरान हुई| तीसरे व्यक्ति का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है|