
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के लिए स्थायी अध्यक्ष और दो सदस्यों की तलाश शुरू कर दी गई है| कार्मिक विभाग ने इसके लिए विज्ञप्ति जारी करते हुए 24 नवंबर तक आवेदन मांगे है| चुने गए अध्यक्ष सदस्यों को आयोग में कार्यभार ग्रहण करते वक्त पूर्व के संस्थान से त्यागपत्र देकर उसका प्रमाण जमा करना होगा|
सचिन कार्मिक शैलेश बगोली की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अध्यक्ष व दो सदस्यों के लिए साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा, प्रशासनिक और न्याउ क्षेत्र विषयों की गहराई से जानकारी व अनुभव रखने वाले या केंद्रीय राज्य में श्रेणी-क के पद पर कम से कम 10 साल सेवा करने वाले पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं| सभी की नियुक्ति 62 वर्ष की आयु पूरी होने या 6 वर्ष तक के लिए होगी|
खास बात यह है कि चुने गए अध्यक्ष सदस्यों को अपने पूर्व के संस्थान से त्यागपत्र देकर उसकी कॉपी कार्यभार ग्रहण करते वक्त जमा करानी होगी| बता दें, इससे पहले यह व्यवस्था नहीं थी|
