![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अक्सर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की खबरें मिलती है, लेकिन बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है जब दोनों देशों के बीच प्यार की बात सामने आती है| इसी तरह की एक खबर सामने आई है| इस बार रक्षाबंधन के मौके पर दोनों देशों के बीच प्यार देखने को मिलेगा|
पाकिस्तान की कमर मोहसिन शेख यानी भारत के पीएम मोदी की राखी बहन इस साल खुद अपने भाई को राखी बांधेंगी|
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि ‘इस बार मैंने राखी खुद बनाई है| मैं उन्हें कृषि पर आधारित एक किताब भी उपहार में दूंगी क्योंकि उन्हें पढ़ने का शौक है| उन्होंने आगे कहा कि दो-तीन साल तक में कोविड-19 के कारण राखी बांधने नहीं जा सके, लेकिन इस बार मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूंगी और राखी बांधूंगी|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)