दर्दनाक-: ड्राइवर की एक झपकी बनी 10 लोगों की मौत का कारण, गंगा स्नान कर लौट रहे थे लोग…

एक दर्दनाक सड़क हादसा आज सुबह 4:00 बजे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में हुआ है| हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है| करीब 6 लोग घायल हुए हैं| घायलों में दो की हालत गंभीर है| मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है|
जानकारी के अनुसार पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार डीसीएम पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई| हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 6 लोगों के घायल होने की खबर है जिसमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है| मृतकों की संख्या बढ़ सकती है| सुबह करीब 4:00 बजे यह भीषण हादसा हुआ| बताया जा रहा है कि सीडीएम में सवाल लोग हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे थे| इस हादसे के शिकार हुए ज्यादातर लोग लखीमपुर के गोला के रहने वाले हैं| घटनास्थल पर हादसे के बाद चीज-पुकार मची हुई है| यह कहा जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई, जिस कारण से यह दर्दनाक हादसा हुआ|