![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
नई दिल्ली| पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत, पिछड़े वर्ग से आने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले दिवंगत साहित्यकार राधेश्याम खेमका को सरकार ने मरणोपरांत पद्मा विभूषण से नवाजा है| इनके अलावा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य जैसे राजनीतिक नेताओं के साथ गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नाडेला समेत कईयों को पद्मभूषण देने का फैसला हुआ है|
कुल मिलाकर 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्मभूषण और 107 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है| कल पुरस्कारों की घोषणा हुई राजनीति, कला, खेल, साहित्य व अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)