उत्तराखंड में 380 विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए आदेश जारी, जानिए किस जिले में कितने पदों पर भर्ती

उत्तराखंड में 380 विशेष शिक्षकों की भर्ती के संबंध में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं|


बताते चले कि प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के तहत विशेष शिक्षा के 380 सहायक अध्यापकों की भर्ती की जाएगी|


निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बंदना की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं| जिसके तहत पौड़ी जिले में सबसे अधिक 60 पदों पर भर्ती होगी|


आदेश के अनुसार प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के तहत सहायक अध्यापक के आस्थगित रखे गए 3246 पदों में से विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के 380 पदों को पुनर्जीवित करते हुए नियुक्ति की कार्यवाही शुरू की जाएगी| इसमें पौड़ी जिले में 60, चमोली में 36, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 36, उत्तरकाशी में 24, देहरादून में 24, हरिद्वार में 24, नैनीताल में 32, अल्मोड़ा में 44, बागेश्वर में 12, चंपावत में 16, पिथौरागढ़ में 32 और उधम सिंह नगर में 28 पदों पर नियुक्ति होगी|