आदेश जारी, इन कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए (DA)

देहरादून| वित्त विभाग की ओर से डीए में तीन प्रतिशत का इजाफा किया गया है| यह लाभ राज्य के निगम कर्मचारियों को मिलेगा| इसके विधिवत आदेश जारी हो चुके हैं|


जानकारी के अनुसार 80 हजार निगम कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा| इस डीए का लाभ 1 जुलाई 2021 से मिलेगा| पहले सरकार ने 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते का इजाफा किया था| इसके बाद 3% डीए बढ़ाया गया है| राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी ने इसके लिए सरकार का आभार जताते हुए कहा है कि, लंबे समय से निगम महासंघ इस प्रयास में लगा हुआ था जो अब जाकर सफल हो पाया है| उन्होंने इसे कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा कहां है|
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के मुख्य सचिव रमेश बिंजोला, संयोजक एसएस नेगी, पशुपालन रावत, संदीप मल्होत्रा सहित अन्य लोगो ने भी आभार जताया|