ओपीएस :- पुरानी पेंशन की मांग को एकजुट हो रहे कर्मचारी

अल्मोड़ा :- पुरानी पेंशन बहाली के लिए देवभूमि के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों के कर्मचारी भी एकजुट होने लगे हैं| इसी क्रम में गुरुवार को कई प्रदेशों के कर्मचारी शिमला हैं| हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव करने की तैयारी में है इसके अलाव कार्यक्रम में उत्तराखंड के कर्मचारी भी शामिल होंगे।
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली ने बुधवार को बताया कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन द्वारा 3 मार्च को हिमाचल प्रदेश विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है| जिसमें हिमाचल प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों के अधिकारी कर्मचारी शिक्षक भी प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की जा चुकी है जिसका एन एम ओपीएस उत्तराखंड स्वागत करता है पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है इसे बहाल करने के लिए पूरे भारत के कर्मचारी एकजुट हैं।