
सूडान में सेना और अर्धसैनिकों के बीच पिछले 12 दिनों से लगातार जंग जारी है| इस युद्ध में अब तक 400 लोगों की जान जा चुकी है| इस गृह युद्ध में कई भारतीय भी फंसे हुए हैं| जिन्हें वतन वापस लाने के लिए भारत सरकार लगातार ऑपरेशन कावेरी के तहत काम कर रही है|
भारत ने अब तक सूडान से कम से कम 670 नागरिकों को वापस सकुशल निकाला है, वही उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले छोटू सूडान की फैक्ट्री में काम करते हैं| जब उनसे मीडिया ने सूडान के हालातों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘मैं मर कर वापस आ गया हूं और अब कभी भी सूडान नहीं जाऊंगा’
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सूडान से सुरक्षित निकाले गए लोगों की तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा की हैं|
