
देहरादून| किसान सम्मान एवं लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहनीय कार्य करने वाले 23 किसानों को सम्मानित किया| इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है| 1 साल के अंदर प्रदेश में 18 हजार पॉलीहाउस बनाने का लक्ष्य रखा गया है| इससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा|
उन्होंने कुआंवला-डोईवाला मार्ग पर स्थित डंडेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण करने की भी घोषणा की|
कार्यक्रम के दौरान कई किसानों को सम्मानित किया गया| इस दौरान सीएम ने कहा, राज्य में किसानों को तीन लाख और महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है| फार्म मशीनरी बैंक के तहत 80% की सब्सिडी दी जा रही है| सेब, कीवी, तेजपत्ता मशीन पर कार्य किए जा रहे हैं|

