
उत्तराखंड के महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 से एक ही समय पर सभी कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, पूरे वर्ष भर कॉलेज में प्रवेश नहीं होंगे और महाविद्यालयों के लिए एक ड्रेस कोड लागू किया जाएगा|
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में यह बात कही|
इस दौरान उन्होंने कहा महाविद्यालयों में वर्ष भर परीक्षाएं चलती रहती है| इससे समय की बर्बादी होती है| अब सरकार का लक्ष्य होगा महाविद्यालयों में 240 दिन कक्षाएं चलाना| जो बार-बार होने वाली परीक्षाओं के कारण संभव नहीं हो पाता है| इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती है और विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम भी समय पर पूरा नहीं होता है|
अब अगले सत्र से एक समय पर सभी कक्षाओं की परीक्षाएं कराई जाएंगी, इसके साथ ही महाविद्यालय में वर्ष भर प्रवेश नहीं होंगे| प्रवेश के लिए एक समय निश्चित होगा| निर्धारित समय के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा|

