ओमिक्रोन वैरीएंट का कहर, यहां 31 दिसंबर तक लगा नाइट कर्फ्यू

देश में जिस प्रकार ओमिक्रोन के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही हैं वह एक चिंता का विषय बनता जा रहा है| गुजरात में ओमिक्रोन के मामलों को देखते हुए सोमवार को राज्य के 8 प्रमुख शहरों में 31 दिसंबर तक नाईट कर्फ्यू फिर से लगा दिया गया है|

जानकारी के मुताबिक इन शहरों में अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, जूनागढ़, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर शामिल है| यहां इस साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2021 तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है| नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग रात 1:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक की गई है|

इस स्थिति को देखते हुए हम समझ सकते हैं कि धीरे-धीरे कोरोना की तीसरी लहर आनी शुरू हो रही है| अब आप सोच सकते हैं कि हमें कितनी सतर्क रहने की आवश्यकता है| आए दिन जिस प्रकार कोरोना की नए वेरिएंट के मामलों में वृद्धि हो रही है वह बहुत बड़ी चिंता का विषय है|

Recent Posts