ओमिक्राॅन वैरीएंट – 24 घंटे में 9 मामले, इन राज्यों में बढ़ रहा है खतरा

देश में ओमिक्राॅन के केस बढ़ते जा रही है| जिससे इसके फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है| देश में 24 घंटे के अंदर ओमिक्राॅन के 9 नए मामले सामने आए| जिसमें से गुजरात के जामनगर से दो, महाराष्ट्र से 7 केस पाए गए| मुंबई में तीन नए केस, पिंपरी चिंचवड में 4 केस पाए गए हैं| महाराष्ट्र में कुल ओमिक्राॅन के मामले 17 हो चुके हैं| जानकारी के अनुसार गुजरात से मिले दो व्यक्ति जिंबाब्वे से आए व्यक्तियों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए थे| दिसंबर में यह यात्री भी ओमिक्राॅन वैरीएंट से संक्रमित पाया गया था|


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुणे में मिले नए मामले भारतीय मूल के नाइजीरिया से आई एक महिला के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए थे| महिला में भी पहले संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी| महाराष्ट्र के पुणे जिले में साढे 3 वर्ष की बच्ची भो ओमिक्राॅन वैरीएंट की चपेट में आ चुकी है| यह बच्ची ओमनी क्रोम से संक्रमित देश की सबसे कम उम्र की बच्ची है|
ओमिक्राॅन के मरीज जिस प्रकार बढ़ रहे है, उसी प्रकार ठीक भी हो रहे है| जानकारी के अनुसार नौ मरीजों में से 4 मरीजों ने वैक्सीन की दोनों डोज ली थी|


एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि ओमिक्राॅन डेल्टा से अधिक खतरनाक नहीं है| इसका अंदाजा हम दक्षिण अफ्रीका में अस्पताल में भर्ती मरीजों और संक्रमित मरीजों से लगा सकते हैं| लेकिन फिर भी हमें सावधान रहने की जरूरत है| क्योंकि अभी इस पर एक्सपर्ट द्वारा अध्ययन चल रहा है| अगर हमें इस बीमारी से दूर रहना है तो इसके लिए हमें पूरी कठोरता के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा|