पुरानी पेंशन बहाली रैली दिल्ली में प्रतिभाग हेतु अल्मोड़ा से रवाना

एनएमओपीएस उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा गणेश भंडारी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली रैली में प्रतिभाग हेतु जनपद अल्मोड़ा के 11ब्लाकों भैसियाछाना, धौलादेवी, हवालबाग, ताकुला, लमगड़ा ,द्वाराहाट ,ताड़ीखेत, स्याल्दे ,भिकियासैंण ,चौखुटिया, सल्ट
से अनुमानित 1000 शिक्षकों व कार्मिकों के दिल्ली जंतर मंतर में प्रतिभाग की संभावना है। प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि उत्तराखंड व भारतवर्ष से सदस्य पुरानी पेंशन बहाली रैली जंतर मंतर में प्रतिभाग करेंगे। जनपद संरक्षक डा मनोज कुमार जोशी व जिला सचिव भूपाल सिंह चिलवाल द्वारा भी अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों से प्रतिभाग करने की अपील की है।