
रामनगर| कार्बेट नेशनल पार्क में वन्यजीवों की भरपूर तादाद के बाद अब पार्क में जलीय जीवों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है| पाक से गुजरने वाली रामगंगा नदी में पहली बार घड़ियाल के 50 से ज्यादा बच्चे दिखे हैं| एक ही फॉरेस्ट रेंज में इतनी संख्या में घड़ियाल के बच्चे देखने से पार्क प्रशासन बेहद उत्साहित है| पार्क प्रशासन इसकी संरक्षण की योजना पर काम कर रही है| पार्क के वन्य जीव विशेषज्ञ डॉक्टर शाह ने कहा कि कार्बेट में पिछले साल 116 घड़ियाल दिखे थे| इनका प्रजनन काल फरवरी से शुरू हो जाता है| अप्रैल में मादा घड़ियाल अंडे देती है| एक बार में यह अधिकतम 100 अंडे देती है| डॉ. शाह ने बताया कि रामनगर में पहली बार घडि़यालो की 50 से अधिक बच्चे एक साथ दिखे हैं|
