अब ऑनलाइन मिलेगा मजदूरों का हक, कर्मकार बोर्ड तैयार कर रहा सॉफ्टवेयर

देहरादून| किसी भी नई निर्माण परियोजनाओं से कर्मकार बोर्ड को अब लेबर सेस तत्काल मिलेगा| इसके लिए उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के स्तर से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जिससे एक प्रतिशत लेबर सेस ऑनलाइन सीधे बोर्ड के खाते में जमा हो जाए|


बता दें, अभी तक प्रदेश में जितनी भी निर्माण परियोजनाएं होती है, उनका प्रतिशत लेबर सेस कर्मकार बोर्ड के खातों में आते-आते लंबा समय लग जाता है| कई बार तो कई प्रोजेक्ट का करोड़ों रुपए का सेस एक साल तक भी बोर्ड के खातों में नहीं पहुंच पाता| इस वजह से श्रमिकों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं पर भी असर पड़ता है|


अब इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की कवायत शुरू कर दी गई है|
जानकारी के मुताबिक, इसके लिए एचडीएफसी के सहयोग से निशुल्क सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जो भी नई निर्माण परियोजना होगी उसका लेबर सेस इस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सीधे बोर्ड के खाते में जाएगा| नए साल में यह शुरुआत होने जा रही है| इससे विकास प्राधिकरण का झंझट भी काम हो जाएगा|
बता दें, कर्मकार बोर्ड के पास हर साल करोड़ों रुपए की रकम लेबर सेस के माध्यम से आती है| इस पैसे से जहां श्रमिकों की कल्याणकारी योजना चलाने में सहयोग मिलता है, तो वहीं, बोर्ड को और आसानी होती है|