अब उत्तराखंड में भी होगी दुनिया के सबसे महंगे बादाम की खेती, पढ़े पूरी खबर

मैकडेमिया नट, जो दुनिया के सबसे महंगे बादाम है| अब इस बादाम की खेती उत्तराखंड में शुरू होने जा रही है| कोलकाता की शबनम नर्सरी में ऑस्ट्रेलियन प्रजाति के इस बादाम के 25-30 साल पुरानी मदर प्लांट को भारत में लाकर यहां की जलवायु के अनुकूल विकसित किया है| देश में पहली बार मैकाडेनिया नट के पौधे किसान मेले में शबनम नर्सरी के स्टॉल पर उपलब्ध है|


किसान मेले में लगाए गए स्लॉट में मौजूद नर्सरी मालिक आयन मंडल के मुताबिक, नेपाल, भूटान बांग्लादेश में इस बादाम की सफलतापूर्वक खेती होने के बावजूद भारत में इसका एक भी पौधा नहीं था| उन्होंने 25 से 30 साल पुरानी मदर प्लांट से यहां की जलवायु के अनुकूल पौधे विकसित किया है| इस पौधे के लिए -3 से 45 डिग्री तक तापमान उपयुक्त है| इसके पौधों को पानी की आवश्यकता तो होती है लेकिन पानी का जमाव नुकसानदेह होता है| इसकी खेती तराई और पहाड़ों की ढलनों पर बेहद मुफीद मानी जाती है|


उन्होंने कहा कि वह मेले में 1000 रुपये प्रति पौधा बिक्री कर रहे हैं| यदि कोई बागवान इस बादाम की व्यावसायिक खेती करना चाहता है तो बुकिंग करने पर वह 600 रुपये प्रति पौधे भी उपलब्ध करवा सकते हैं|

Recent Posts