उत्तराखंड में अब मॉडर्न मदरसों में होगी पढ़ाई…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में आने वाले कुछ समय बाद मॉर्डन मदरसों की स्थापना की जाएगी। बता दें कि उत्तराखंड वल्फ बोर्ड की बैठक में मॉडर्न मदरसों के प्रस्ताव पास किए गए। देहरादून की रीठा मंडी, खटीमा, रुड़की, रामनगर में मॉडर्न मदरसे से बनाए जाने पर सर्व सहमति मिली है। सभी मदरसों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की जाएगी और अन्य बिंदुओं पर भी इस दौरान सहमति बनी। बीते गुरुवार को भगत सिंह कॉलोनी स्थित अल्पसंख्यक निदेशालय सभागार में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब ने बताया कि सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया है और मॉडर्न मदरसों में वाई-फाई की सुविधा भी छात्र- छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएगी और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। मदरसों को संचालित करने के लिए दो कमेटी गठित कर दी गई है। इसके साथ ही बता दे की आइसीआइसीआइ बैंक के बीच व्यावसायिक प्रशिक्षण का अनुबंध भी हुआ है और इससे आने वाली पीढ़ी को रोजगार भी मिल पाएगा।