अब एक क्लिक पर मिलेगी उत्तराखंड विधानसभा के विधायी कार्यों व सदन की कार्यवाही की जानकारी, जाने कैसे?

अब उत्तराखंड विधानसभा के विधायी कार्यों, सदन की कार्यवाही से संबंधित जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी| साथ ही विधानसभा में ई-लाइब्रेरी से देश-विदेश के प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तक व शोध पर आधारित पुस्तक उपलब्ध होंगी|


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विधानसभा के नवनिर्मित पुस्तकालय व नवीन वेबसाइट का विधानसभा सभागार में लोकार्पण किया|
बता दें इस पुस्तकालय में लगभग 25 हजार से ऊपर पुस्तकों का समावेश किया गया है| जिसमें संविधान एवं कानून, लोक प्रशासन और सामान्य ज्ञान समेत विभिन्न विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी| पुस्तकालय में पुस्तक एडिजिटल और प्रिंट दोनों रूप में उपलब्ध होंगी|
इस दौरान राज्यपाल ने विधानसभा पुस्तकालय के लिए 108 पुस्तकें देने की घोषणा की|
उन्होंने कहा पुस्तकों में मां सरस्वती का वास होता है| पुस्तकालय एक ज्ञान का मंदिर है| यह ज्ञान हमारे सोच-विचार और धारणा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है| हमें हर एक जिज्ञासा और प्रश्न का उत्तर पुस्तकों से प्राप्त होता है|
बता दें विधानसभा पुस्तकालय से विधायकों को संसदीय कार्यों में सहायता मिलेगी| वहीं दूसरी ओर पुस्तकालय में उपलब्ध विशिष्ट पुस्तकों के अध्ययन से उन्हें सामाजिक कार्यों में भी लाभ होगा|
राज्यपाल ने कहा कि टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए शोध पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है| हम जितनी गहराई में जाकर सोचेंगे, उतना ही बेहतर काम करेंगे|