अब 9 महीने की बजाए इतने महीने में लगेगी कोविड की बूस्टर डोज

नई दिल्ली| कोविड-19 की बूस्टर डोज अब 9 महीने की बजाय 6 महीने में लग सकेगी| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नई व्यवस्था के अनुसार कोविन प्लेटफार्म में भी बदलाव किए जाएंगे|
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है| उन्होंने कहा कि 18 से 59 वर्ष के पात्र लोग निजी क्षेत्र के अस्पताल में टीकाकरण केंद्रों से बूस्टर डोज लगवा सकते हैं| देश भर में अब तक 198.20 करोड़ खुराक लग चुकी है|