अब हफ्ते में एक दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे बच्चे, जानिए क्या बोले शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत…

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा, विद्यालयों में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है| अब सप्ताह में 1 दिन बस्ता फ्री करने की व्यवस्था हो रही है| विद्यार्थी सप्ताह में 1 दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे| इस दिन खेल और अन्य गतिविधियां कराई जाएंगी|


बीते दिवस बागेश्वर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के बैग का वजन 5 किलो से कम का होगा| जल्द ही इसका आदेश दिया जाएगा| स्कूल में हमारी विरासत पर प्रत्येक जिले की एक किताब बनाई जाएगी और जिले की विरासतों की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी| साथ ही भारतीय ज्ञान की जानकारी भी दी जाएगी|
उन्होंने कहा पांचवी कक्षा में 60% से अधिक अंक लाने पर छात्रवृत्ति दी जाएगी| स्वच्छता, खेलकूद, तंबाकू उन्मूलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर विद्यार्थी को पांच नंबर दिए जाएंगे| होनहार बच्चों को कोचिंग के लिए 5,000 की स्कॉलरशिप भी मिलेगी|
कहा कि अनाथ बच्चों को कक्षा 12 तक की पढ़ाई निशुल्क कराई जा रही है| अभी 900 बच्चों को इसका लाभ मिल रहा है|