![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| वन विकास निगम के स्थायी कर्मचारियों और मजदूरों की मौत पर आश्रितों को अब पहले से 6 गुना ज्यादा मुआवजा मिलेगा| निगम बनने के बाद चले आ रहे मुआवजे की 25 हजार की धनराशि को अब डेढ़ लाख किया जाएगा| स्थायी घायल होने पर भी अब 15 की जगह 50 हजार की धनराशि दी जाएगी|
निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी की अध्यक्षता में हुई पहली बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है| इसके दायरे में निगम के डेढ़ हजार कर्मचारी और हजारों मजदूर आएंगे| साथ ही आउटसोर्स व संविदा वाले कर्मचारियों व मजदूरों की मौत पर आश्रितों को 25 हजार की जगह एक लाख मुआवजा मिलेगा| इससे भी करीब डेढ़ हजार संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों को लाभ मिलेगा| वहीं स्थायी कर्मचारियों व मजदूरों को मामूली घायल होने पर भी अब 50 हजार का मुआवजा मिलेगा|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)