आज शपथ लेगी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, इस तारीख को शपथ लेने वाली देश की दसवीं राष्ट्रपति

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेगी| शपथ ग्रहण समारोह आज करीब 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा| मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे| राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी| द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने वाली देश की दसवीं राष्ट्रपति होंगी| छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली थी| तब से ज्ञानी जैल सिंह, आर वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, केआर नारायण, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद ने इसी तारीख को पद की शपथ ली|