
देहरादून| चारधाम यात्रा में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है| यात्रा के इतिहास में चार धाम समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड बना है|
केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 19.61 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं| यह यात्रा 22 अप्रैल से 18 नवंबर तक चली थी| इसमें लगभग 75 लाख तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया| इसमें केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में 56.13 लाख से अधिक ने दर्शन किए|
यात्रा के इतिहास में पहली बार श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 लाख पार पहुंचा है| प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद थी| इस बार यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सही साबित हुई|
वहीं, वर्ष 2022 में चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा में 46.29 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे| इससे पहले 2021 और 2020 में कोविड-19 के चलते चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित न हो पाई| 2021 में 5.29 लाख और 2020 में मात्र 3.30 लाख तीर्थयात्री पहुंचे थे| वर्ष 2019 34.77 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा करने पहुंचे थे|
2023 में केदारनाथ में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 19,61,025 और बद्रीनाथ में 18,34,729 , गंगोत्री में 9,05,174, यमुनोत्री में 7,35,244 , हेमकुंड साहिब में 1,77,463 है| कुल मिलकर 56,13, 635 श्रद्धालुओं ने इस बार दर्शन किए|
