1 मार्च से एलपीजी सिलेंडरों के नई रेट जारी…… पहले की तुलना में अधिक महंगे हो गए हैं सिलेंडर

बीते 1 मार्च 2022 से देश में एलपीजी सिलेंडरों के नए रेट जारी हो गए हैं जिसमें कॉमर्शियल सिलेंडर में 105 रुपए का इजाफा देखने को मिला है जो कि बहुत ही ज्यादा है। क्योंकि राजधानी दिल्ली में जहां पहले सिलेंडर 1907 रुपए में मिलता था अब वही ₹2012 का हो गया है। तथा कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने के बाद अब आगामी 7 मार्च से घरेलू एलपीजी सिलेंडर में भी भारी बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि उत्तर प्रदेश में 7 मार्च को विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण है। उसके बाद एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो सकती हैं। दरअसल एलपीजी सिलेंडर के दामों में इतनी अधिक बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा है युद्ध भी है। क्योंकि इस युद्ध के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में ₹105 का इजाफा होना वाकई ग्राहकों के लिए संकटपूर्ण स्थिति है।