
नई दिल्ली| आज भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ने जा रही है| देश की सेना को आज यानी 2 सितंबर को पहला स्वदेशी युद्धपोत मिलेगा| पीएम नरेंद्र मोदी आईएनएस विक्रांत को एक कार्यक्रम में भारतीय नौसेना को समर्पित करेंगे|
भारतीय नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरपडे ने कहा कि इसके उपकरणों का निर्माण देश के 18 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में हुआ है| इसमें अंबाला, दमन, कोलकाता, जालंधर, कोटा, पुणे और नई दिल्ली शामिल है|
बताते चलें कि आईएनएस विक्रांत को बनने में 13 साल लगे हैं| 2011 में इसका ढांचा बनकर तैयार हुआ था| इसके 2 साल बाद इसे लांच किया गया| बीते साल अगस्त में इसे पहली बार समंदर में उतारा गया| अगले साल तक ये पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएगा|
विक्रांत से भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी| नौसेना की आक्रमण एवं रक्षात्मक क्षमताएं और मजबूत होंगी| लंबी दूरी की सामरिक वायु शक्ति हिंद महासागर क्षेत्र में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करेगी|
अब भारत का नाम भी उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जो विमान वाहक पोंतो को डिजाइन करने और इसके निर्माण की विशिष्ट क्षमता रखते हैं|
