व्हाट्सएप पर नया फीचर -: खुद को भेजें मैसेज, महत्वपूर्ण जानकारी सेव करने में मददगार

इंटरनेट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप जल्दी एक नया फीचर लॉन्च करने वाला है| एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी multi-device फीचर में बड़ा अपडेट लाने पर काम कर रही है| इसे ‘मैसेज योर सेल्फ’ नाम से जारी किया जाएगा| इस फीचर की मदद से उपभोक्ता खुद को मैसेज भेज सकेगा| साथ ही लिंक किए गए डिवाइस से अपनी चैट को भी आसानी से देख सकेगा| फिलहाल यह फीचर व्हाट्सएप डेस्कटॉप बीटा वर्जन के लिए उपलब्ध है| वर्तमान में कई जरूरी जानकारी को याद रखने के लिए हम खुद का नंबर सेव कर मैसेज करते हैं| इस जरूरत को देखते हुए व्हाट्सएप multi-device के लिए ‘मैसेज योर सेल्फ’ पर काम कर रहा है| यह फीचर उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा जो महत्वपूर्ण जानकारी को सेव रखना चाहते हैं| बाद में इसे एंड्रॉयड और आईओएस बीटा उपभोक्ताओं के लिए भी जारी किया जाएगा|