नए साल में महंगाई का नया बोझ………. एटीएम का इस्तेमाल भी पड़ेगा महंगा, जानिए कैसे

1 जनवरी 2022 के साथ ही इस साल नए वर्ष की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही देश में कुछ कंपनियों और कुछ बैंकों ने अपने नियमों में भी कुछ बदलाव किया है नए साल में अब लोगों को एटीएम का इस्तेमाल करना भी महंगा पड़ेगा। जून 2021 में केंद्रीय रिजर्व बैंक के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक जो व्यक्ति 1 जनवरी 2022 के बाद एटीएम का मुफ्त मासिक सीमा से ज्यादा उपयोग करेगा उसे पिछले साल की अपेक्षा इस साल एटीएम से लेनदेन पर ₹1 से ₹2 अधिक देना पड़ सकता है।

पिछले साल 2021 तक यदि कोई ग्राहक मुक्त मासिक सीमा से अधिक बार लेन-देन करता था तो उसे ₹20 देने पड़ते थे मगर इस साल इस शुल्क में बैंकों द्वारा 1 ₹2 की बढ़त और कर दी गई है। दरअसल ग्राहकों की मुफ्त मासिक सीमा मेट्रो सिटी में तीन बार और नॉन मेट्रो सिटी में पांच बार हैं इस हिसाब से मेट्रो सिटी में यदि कोई ग्राहक एटीएम से 3 बार से अधिक का लेनदेन करता है तो उसे 21 या 22 रुपए शुल्क देना पड़ेगा और वही नॉन मेट्रो सिटी में 5 बार से अधिक एटीएम से लेनदेन करने पर 21 या ₹22 शुल्क ग्राहक को देना पड़ेगा। दरअसल इस शुल्क को बढ़ाने की वजह एटीएम को लगाने में लगी बढ़ती लागत और बैंकों या व्हाइट- लेबल एटीएम ऑपरेटरों द्वारा एटीएम के रखरखाव के लिए किए गए खर्च है।