लापरवाही -: आधार कार्ड न होने पर गर्भवती को अस्पताल में नहीं किया भर्ती, घर में जुड़वा बच्चों को जन्म देते समय मौत

यह मामला कर्नाटक से सामने आ रहा है| जहां डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही के चलते एक महिला व उसके दो जुड़वा नवजात बच्चों की मौत हो गई| घटना तुमकूरू जिले की बताई जा रही है|


मिल रही जानकारी के अनुसार महिला के पास कथित तौर पर आधार या मातृत्व कार्ड न होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया| जिससे प्रसव के दौरान महिला और उसके दो नवजातों की मौत हो गई|
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम कस्तूरी था| वह भारती नगर स्थित एक घर में एक अन्य लड़की के साथ रह रहे थी| महिला का पति कहीं और रहता था| बुधवार शाम महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो पड़ोसी उसे एक ऑटोरिक्शा से तुमकुरु जिला अस्पताल ले गए| लेकिन अस्पताल प्रशासन ने यह कहते हुए महिला को भर्ती करने से इंकार कर दिया कि उसके पास आधार व मातृत्व कार्ड नहीं है| घर लौटने के बाद कस्तूरी की प्रसव पीड़ा तेज हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया| हालांकि दूसरे बच्चे को जन्म देते समय उसकी मौत हो गई| मौत के कुछ देर बाद उसके पहले बच्चे की भी मौत हो गई| बताया जा रहा है कि कस्तूरी की छह साल की बेटी भी है|
घटना के बाद कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल सरकार पर हमलावार है| उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को निलंबित करने की सिफारिश की है| उनका कहना है कि यह कर्तव्य की अवहेलना है| मैं निलंबन का आदेश नहीं दे सकता, इसलिए तुमकुरु जिला उपायुक्त से डॉक्टर के निलंबन की सिफारिश की गई है|