NEET Result 2022 -: उत्तराखंड में रिया ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक के साथ किया टॉप

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता से प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया| जारी सूची के मुताबिक, उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है| रिया ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है|


वहीं, अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 के साथ ऑल इंडिया 535 वीं रैंक हासिल की है|
बताते चलें कि नीक यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी| परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था| जिसमें 17,34,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था| परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे|