![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
नेपोलियन बोनापार्ट की एक टोपी ने रिकॉर्ड बनाया है| बता दें नेपोलियन की एक टोपी कि रविवार को पेरिस में नीलामी हुई| जो लगभग 2 मिलियन यूरो यानी 17 करोड़ से ज्यादा रुपये में बिकी है, और एक नया रिकॉर्ड बनाया है|
यह टोपी 1.932 मिलियन यूरो में बिकी और 2014 में उसी नीलामी घर में रखे गए नेपोलियन टोपी के 1.884 मिलियन यूरो के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा|
इस टोपी की खासियत है कि इसे बाइकोर्न के रूप में जाना जाता है| इसमें नेपोलियन के हस्ताक्षर वाले रंग शामिल है, जैसे फ्रांसीसी ध्वज के नीले, सफेद लाल प्रतीक चिन्ह के साथ काला रंग| इसका आखिरी स्वामित्व व्यवसायी जीन-लुई नोइसिएज के पास था, जिनकी पिछले साल मृत्यु हो गई थी| संग्रहालय में नेपोलियन की अन्य यादगार वस्तुएं भी ब्लॉक में गईं, जिसमें लीजन ऑफ ऑनर पदक और नेपोलियन के स्वामित्व वाली चांदी की एक जोड़ी शामिल है|
बता दें, नेपोलियन के पास 15 वर्षों में कुल मिलाकर लगभग 120 ऐसी टोपिया थी| जिनमें से अधिकांश अब खो गई है |
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)