
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने संगठन का विस्तार करते हुए बीते दिनों जिले के सभी 22 सांगठनिक मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की थी| जिस क्रम में बीते सोमवार को पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया| जिसमें प्रदेश के उपाध्यक्ष और जिले के प्रभारी कैलाश शर्मा उपस्थित रहे|
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, धन सिंह बिष्ट, दीपक बहुगुणा, मुकेश बेलवाल, नरेश नयाल, प्रदीप बिष्ट अंकित पाण्डे, कमला आर्या, नन्दी खुल्बे, सोबन सिंह, पंकज उद्वैती, आनन्द सिंह बिष्ट, किशोर जोशी, प्रताप रैक्वाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, सुरेश गौड,धीरेन्द्र पाण्डे, विक्रम सिंह जन्तवाल, जोगा सिंह मेहरा, विरेन्द्र रावत, मदन जोशी, दीपा भारती एवं अन्य कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
