Nainital -: आचार संहिता उल्लंघन में जिले में ये विधानसभा क्षेत्र नंबर-1 पर

हल्द्वानी| आचार संहिता का उल्लंघन सबसे अधिक लाल कुआंसीट पर देखने को मिला है| लालकुआं सीट पर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले पहले कांग्रेस और फिर भाजपा में बगावत के बाद यह सीट चर्चा में आई|


आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दूसरे नंबर पर हल्द्वानी है जानकारी के अनुसार लाल कुआं से रोजाना 32 शिकायतें आ रही है और वही कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से प्रतिदिन करीब एक शिकायत आ रही है| बता दें कि चुनाव में होने वाली गड़बड़ियों की शिकायत के लिए निर्वाचन आयोग ने सी विजिल तैयार किया है जहां ऑनलाइन शिकायत दर्जी हो रही है| नैनीताल जिले की बात करें तो अभी तक 10 जनवरी से 1295 शिकायतें दर्ज हुई है| इसमें लालकुआं क्षेत्र से अभी तक 606 शिकायतें दर्ज हुई है| दूसरे नंबर पर हल्द्वानी हैं| हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से 423 रामनगर विधानसभा क्षेत्र से 23, भीमताल से 79, नैनीताल से 143 जबकि कालाढूंगी से सबसे कम 21 शिकायतें रिकॉर्ड हुई है| अधिकांश शिकायत अवैध होर्डिंग लगी होने, बिना अनुमति प्रचार वाहन घुमाने, अधिक लोगों के साथ जनसंपर्क करने भीड़ जुटाने आदि की है| इन ऑनलाइन शिकायतों को चुनाव कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से ट्रेड किया जाता है| सभी 6 विधानसभा सीटों के लिए काउंटर बने हैं| निर्वाचन आयोग की टीम गूगल मैप के जरिए संबंधित स्थान पर पहुंचती है| इसके अलावा निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 भी जारी किया गया है| जिस पर नैनीताल जिले में 7 जनवरी के बाद 27 शिकायत दर्ज की गई है| इन शिकायतों में अधिकांश लोग मतदाता पहचान पत्र में नाम बदलाव, मतदाता सूची में नाम दर्ज ना होने आदि की शिकायत के लिए कॉल कर रहे हैं|