
उत्तराखंड राज्य के नैनीताल से ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां तल्लीताल पेट्रोल पंप के पास भरे बाजार में महिला ने अपने पति की प्रेमिका के साथ मारपीट की। पूरे बाजार में महिला ने पति की प्रेमिका की पिटाई की और जब यह मामला पुलिस चौकी पहुंचा तो पुलिस ने काउंसलिंग कर चेतावनी देते हुए उन्हें छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मल्लीताल निवासी शादीशुदा युवक का तल्लीताल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और जब पत्नी को यह बात पता लगी तो वह शिकायत लेकर मल्लीताल कोतवाली पहुंची। कोतवाली परिसर में दोनों की सुलह हो गई और पत्नी ने युवती से कहा कि वह उसके पति के साथ दिखाई ना दे लेकिन उसके पति ने फिर से युवती के साथ घूमना शुरू कर दिया और अपने नाम पर दर्ज स्कूटी भी उसे गिफ्ट कर दी। पत्नी ने प्रेमिका को पेट्रोल पंप पर स्कूटी के साथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब हंगामा काफी बढ़ गया तो लोगों ने बचाव किया और पुलिस ने दोनों को छुड़ाया। महिला ने युवती के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। हालांकि काउंसिल के बाद दंपति और युवती को छोड़ दिया गया है।

