Nainital -: 5 वर्ष की नंदा ने रचा कीर्तिमान, बनी देश की पहली बाल पर्वतारोही

नैनीताल| नगर की बेटी नंदा देवी ने सिर्फ 5 साल की उम्र में पांच पर्वतारोहण कर कीर्तिमान स्थापित किया है| इस साल अप्रैल में नंदा देवी ने 13,000 फुट की चंद्रशिला चोटी फतह की है|


नंदा को पर्वतारोहण की प्रेरणा पर्वतारोही पिता अनित और पर्वतारोही मां टुसि से मिली है|
बताते चलें कि नैनीताल के मल्लीताल बाजार निवासी और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन (आईएमएफ) की सदस्य मां टुसि का यह दावा है कि 5 वर्ष की उम्र में 5 पर्वतारोहण और 4 वर्ष की उम्र में 13,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंची नंदा देश की पहली बाल पर्वतारोही है| उन्होंने कहा कि अब तक आईएमएफ समेत गूगल में यह मुकाम किसी के नाम दर्ज नहीं है|

2019 में 10500 फुट पर स्थित डोरिटल से पर्वतारोहण के दौरान नंदा देवी पहली बार उनके साथ थी| तब वह मात्र डेढ़ वर्ष की थी| इसके बाद 2021 में वह उनके साथ यमुनोत्री पहुंची| 6 नवंबर 2017 को जन्मी नंदा पहली कक्षा में अध्ययनरत है| उनकी मां का कहना है कि पहली बार नंदा ने उनके साथ गंगोत्री का दौरा किया था, तब वह 8 महीने की थी| इसके बाद 2019 में लेह और लद्दाख भी देखा| नंदा अपने माता-पिता के साथ पर्वतारोहण की बारीकियां सीख रही है| वह अपने माता-पिता के सपनों को पूरा कर पर्वतारोहण में विश्व में शीर्ष पर पहुंचना जाती है|