आईपीएल में लगातार पांच बार ट्रॉफी विजेता मुंबई को इस बार लगातार पांच बार करना पड़ा है हार का सामना, जानिए कैसा रहा कल का मैच

आईपीएल में मुंबई इंडियंस लगातार पांच बार ट्रॉफी विजेता रही है मगर आईपीएल के 15 वें सीजन में इस टीम को लगातार पांच बार हार का सामना करना पड़ा है। बीते बुधवार को भी पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस अपनी जीत दर्ज नहीं कर पाई। हालांकि कयास यह लगाए जा रहे थे कि इस बार मुंबई इंडियंस यह मैच जीतेगी क्योंकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता था। मगर मुंबई की तरफ से गेंदबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया और इसी का लाभ उठाकर पंजाब ने 198 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। और मुंबई की तरफ से बल्लेबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए जिस कारण पंजाब ने मुंबई को 12 रनों से मात दी। बता दे कि आईपीएल में लगातार पांच बार हार का सामना करने वाली टीमों में कुछ अन्य टीमों के नाम भी जुड़े हुए हैं। 2022 में डेक्कन चार्जर्स को लगातार 5 बार हार मिली थी। तथा वर्ष 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल), वर्ष 2014 में भी मुंबई को 5 बार हार का सामना करना पड़ा, 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, और अब 2022 में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस टीम को लगातार पांच बार हार का सामना करना पड़ा है।