मोबाइल साइंस लैब -: अब उत्तराखंड के गांव के बच्चों को भी मिलेगा विज्ञान के प्रयोग करने का मौका, जानिए कुछ खास

अब उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों के बच्चे भी विज्ञान के प्रयोग सीख सकेंगे| उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) इस हेतु लैब्स ऑन कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है| पहली बार हर जिले में यूकॉस्ट की मोबाइल वैन जाएगी, जिसमें लैब का पूरा साजो-समान होगा|


दरअसल, प्रदेश में कई ऐसे विद्यालय हैं जहां लैब्स तो है लेकिन उतनी सुदृढ़ नहीं है, जितनी होनी चाहिए| कई जगह पर तो बच्चे विज्ञान के प्रयोग भी नहीं कर पाते| खासतौर पर आठवीं-दसवीं तक के बच्चे जिन किताबों को पढ़ते हैं, उनका वैज्ञानिक प्रयोग करने की अवस्थाएं कमतर है| इसी कमी को दूर करने के लिए यूकॉस्ट लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम शुरू कर रहा है|
जानकारियों के मुताबिक, हर जिले में एक मोबाइल वैन संचालित की जाएगी| इस वैन में वैज्ञानिक प्रयोगों से जुड़े हुए सभी उपकरण होंगे| एक-एक वैज्ञानिक की टीम भी साथ रहेगी| यह टीम दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर बच्चों को विज्ञान के प्रयोग सिखाएगी| विज्ञान के चमत्कार के बारे में जानकारी देगी|
यूकाॅस्ट का मानना है कि इससे बच्चों के भीतर वैज्ञानिक सोच विकसित होगी| विज्ञान के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी|