Miss Universe -: शेन्निस के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2023 का ताज, रचा इतिहास

मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने जीता है| ब्यूटी क्वीन ने इतिहास रच दिया, क्योंकि वह मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली अपने देश की पहली महिला है|


72 वां मिस यूनिवर्स कार्यक्रम अल सल्वाडोर के सैन सल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में हुआ| 19 नवंबर को हुए भव्य कार्यक्रम में भारत की श्वेता शारदा को हराकर शेन्निस पलासियोस को मिस यूनिवर्स 2023 खिताब का विजेता घोषित किया गया|


मिस यूनिवर्स 2022, यूएसए की आर बोनी गेब्रियल ने मंच पर शेन्निस को ताज पहनाया| वे इस साल मिस यूनिवर्सिटी का खिताब जीतने वाली पहली निकारागुआन महिला है|
बता दें, शेन्निस इंस्टाग्राम और टिक-टॉक यूजर है| इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है| मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता में 90 देश से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था| मिस यूनिवर्स का ताज शेन्निस के सिर सजा| ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन दूसरी उपविजेता रही जबकि थाईलैंड की एंटोनिया पोर्सिल्ड को पहली उपविजेता का ताज पहनाया गया|