जल शक्ति मंत्रालय ने जारी किए जल जीवन सर्वेक्षण के आंकड़े, जानिए उत्तराखंड का स्थान👇

देहरादून| जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन सर्वेक्षण के दिसंबर के आंकड़े जारी की है| जिसमें अब प्रदेश का एक भी जिला 50% से नीचे नहीं रहा|


जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के मामले में उत्तराखंड की रैंकिंग यूपी और झारखंड से भी ऊपर है|
बता दें कि जल शक्ति मंत्रालय ने जनजीवन मिशन के कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु जल संरक्षण की शुरुआत की| राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रदर्शन लगातार तीसरे महीने सुधरा है| इस बार उत्तराखंड जहां 50 से 75% श्रेणी में आठवीं रैंक पर है तो उत्तर प्रदेश 25 से 50% श्रेणी में तीसरे स्थान पर है| झारखंड इस श्रेणी में पांचवें स्थान पर है| हालांकि शीर्ष पर हरियाणा काबिज है| वहीं जिलों के हिसाब से देखें तो अब प्रदेश के सभी जिले 50% से ऊपर की श्रेणी में आ गए हैं| 7 जिले ऐसे हैं जो कि 50 से 75% की श्रेणी में है| जबकि 6 जिले 75 से 100% की श्रेणी में है|
पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह के अनुसार, निश्चित तौर पर उत्तराखंड की रैंकिंग में बड़ा सुधार अच्छा संकेत है| मिशन के कार्यों में तेजी से प्रगति हो रही है|